बरेली, फरवरी 28 -- राजश्री ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन का तीन दिवसीय 17वां स्थापना दिवस शुक्रवार को समाप्त हो गया। पहले सत्र के मुख्य अतिथि सांसद छत्रपाल गंगवार व संस्थान के चेयरमैन राजेंद्र कुमार अग्रवाल आदि ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन करके शुभारंभ किया। सांसद ने कहा कि ग्रामीण परिवेश में आगे बढ़ रही प्रतिभाओं को सम्मान देना गर्व की बात है। द्वितीय सत्र के मुख्य अतिथि डीएम अविनाश सिंह ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देते हुए कहा कि वर्तमान में सर्वोच्च अंक प्राप्त विद्यार्थियों को अधिकतम की ओर बढ़ना चाहिए। समापन समारोह के अंतिम सत्र में डीजे काम्या मेहरा के लाइव म्यूजिक शो पर सभी जमकर झूमे। सचिव राकेश कुमार व वाइस चेयरपर्सन डॉ. मोनिका अग्रवाल, प्रबंध निदेशक रोहन बंसल, एकेडमिक एडवाइजर तूलिका अग्रवाल स्वरूप, सीओओ ऋषभ बंसल, ए...