बेगुसराय, फरवरी 21 -- बरौनी। न्यू बरौनी जंक्शन के पास स्थित राजवाड़ा स्पेशल गुमटी 61 के निकट हर वक्त ई-रिक्शों का जमावड़ा लगा रहता है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ई-रिक्शाचालकों द्वारा न्यू बरौनी स्टेशन के स्टैंड में अपना वाहन नहीं लगा कर गुमटी के पास ही खड़ा कर सवारियों को चढ़ाया व उतारा जाता है। इस दौरान गुमटी के बंद होने व खुलने के समय अन्य वाहनों की भी भीड़ बढ़ जाती है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिम्मेदार अधिकारी भी इस मामले में उदासीन बने हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.