बागपत, मार्च 25 -- बड़ौत। चौगामा क्षेत्र के गांवों में सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में कदम उठाया गया है। बुधवार को छपरौली विधायक डॉ. अजय कुमार ने दोघट माइनर पर नारियल फोड़कर खंडजा निर्माण परियोजना का विधिवत शुभारंभ किया। इस परियोजना के तहत मिलाना, भड़ल, गैडबरा, दोघट और भगवानपुर माइनरों की बायी पटरी पर खंडजा निर्माण कराया जाएगा। इन पांचों माइनरों की कुल लंबाई 34.700 किलोमीटर है, जिस पर करीब 7.94 करोड़ रुपये की लागत का प्राकलन तैयार किया गया है। विधायक डॉ. अजय कुमार ने कहा कि इस निर्माण कार्य से क्षेत्र के किसानों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और सिंचाई व्यवस्था भी बेहतर होगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता विवेक वाष्र्णेय, सहायक अभियंता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.