बागपत, मार्च 21 -- बड़ौत। लोयन-मलकपुर गांव से तीन दिन से लापता चल रहे युवक का शव शनिवार को सिनौली राजवाहे में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। लोयन गांव जंगल से गुजर रहे सिनौली राजवाहे में शनिवार को एक युवक का शव पड़ा हुआ था। उधर से गुजर रहे किसानों ने शव को देखा, तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को राजवाहे से बाहर निकाला। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। उसकी जेब से मिले आधार कार्ड के जरिए उसकी शिनाख्त 28 वर्षीय विनित पुत्र हरबीर निवासी लोयन के रूप में हुई। पुलिस उसके परिजनों को सूचना दी। कुछ देर बाद विनित के परिजन वहां पर पहुंच गए। विनित के पिता हरबीर ने बताया कि विनित पिछले तीन दिन से लापता चल रहा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। हरबीर ने किस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.