बागपत, मार्च 24 -- बागपत। छपरौली विधायक डॉ.अजय कुमार के अथक प्रयासों से जनपद बागपत के राजवाहा बावली को आदर्श नहर बनाने की परियोजना को स्वीकृति मिली है। इसके लिए 4.66 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। जारी की गई धनराशि से नहर की पुनस्र्थापना एवं नहरी भूमि के सीमांकन के कार्य किया जाएगा। विधायक डॉ. अजय कुमार ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में परियोजना की पहली किस्त के रूप में दस लाख रुपए अवमुक्त किए गए। 17.3 किलोमीटर लम्बे राजवाहे की बावली से बिजवाड़ा-फजलपुर तक सिंचाई की जाती है। वर्तमान में बावली राजवाहे का स्वरूप बिगड़ चुका है। राजवाहा की पुनस्र्थापना होने से राजवाहा मूल स्वरूप में बहाल होगा। परियोजना में पक्के कार्य, पुल निर्माण तथा पीचिंग तथा आंतरिक भाग की पुनस्र्थापना की जाएगी, ताकि किसानों तथा आम जनता को लाभ मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान...