बेगुसराय, अक्टूबर 4 -- गढ़हरा(बरौनी)। बीहट नगर परिषद अंतर्गत राजवाड़ा वार्ड संख्या 03 स्थित मोहल्ले के बीच सड़क पर पानी के जमाव से लोग परेशान हैं। समाजसेवी राजवाड़ा पैक्स अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि जलजमाव वाले गड्ढे से सड़ा हुआ पानी उपटकर मोहल्ले की सड़कों पर आ गया है। उसी मोहल्ले में प्राथमिक विद्यालय भी है। छोटे छोटे सैकड़ों बच्चे उसी जलजमाव के बीच से पढ़ने आते है। सड़े हुए पानी में पैर रखने के उपरांत खुजली होने लगती है। सड़े हुए पानी की दुर्गंध से मोहल्ले के लोगों का भी जीना दुश्वार हो गया है। बीहट नप के कार्यपालक इधिकारी, मुख्य पार्षद व उपमुख्य पार्षद को इसकी सूचना दी गई है। बताया गया है कि समस्या का जल्द ही स्थाई निदान किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.