पटना, मार्च 25 -- राजवंशी नगर स्थित पंचरूपी हनुमान मंदिर में रामनवमी के मौके पर 26 मार्च रात 01 बजे से ढाई बजे तक भगवान श्री राम और दक्षिणमुखी हनुमान जी की विशेष पूजा होगी। यह जानकारी बुधवार को मंदिर परिसर में मंदिर न्यास के अध्यक्ष व पूर्व पुलिस महानिरीक्षक राजीव रंजन ने पत्रकारों को दी। उन्होंने कहा कि रामनवमी त्योहार के लिए मंदिर की साज सज्जा और पेंटिंग कराई गई है। रात में मंदिर खुलने के बाद विग्रहों को पंचामृत इत्र और गंगाजल से स्नान कराकर नया वस्त्र धारण कराया जाएगा और उनकी विशेष आरती होगी। आरती के बाद ढाई बजे से मंदिर का पट भक्तों के दर्शन व प्रसाद चढ़ाने के लिए खुल जाएगा। मंदिर में स्त्री व पुरुष के प्रवेश व निकास के लिए अलग-अलग व्यवस्था होगी। बीपीएससी के तरफ से पुरुष और चिड़ियाखाना की तरफ से महिला श्रद्धालुओं को प्रवेश मिलेगा।50 क्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.