राजर्षि धर होंगे बीसीसीएल के नए निदेशक एचआर
धनबाद, अगस्त 13 -- बीसीसीएल के नए निदेशक (एचआर) राजर्षि धर होंगे। लोक उद्यम चयन बोर्ड ने गुरुवार को साक्षात्कार के बाद राजर्षि धर के नाम की अनुशंसा की है। 10 वरिष्ठ अधिकारियों का साक्षात्कार लिया गया। वर्तमान में राजर्षि धर कोल इंडिया लिमिटेड में महाप्रबंधक (एचआर) एवं एचओडी (पीआरबी) के पद पर हैं। मालूम हो कि बीसीसीएल के वर्तमान निदेशक (एचआर) मुरलीकृष्ण रमैया 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। बीसीसीएल में निदेशक एचआर का पद चुनौतीपूर्ण है। मानव संसाधन प्रबंधन, इंडस्ट्रीयल रिलेशन, झरिया पुनर्वास जैसे कई मुद्दे हैं। साक्षात्कार देने वाले अधिकारियों में रथिन मित्रा महाप्रबंधक समन्वय, कोल इंडिया, राजेश वी नायर महाप्रबंधक एचआर/ एचओडी- नीति प्रकोष्ठ, कोल इंडिया, सुवंकर परिदा महाप्रबंधक एचआर मानव शक्ति/ ईई, मुख्यालय, साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.