राजर्षि डे ने यूआईडीएआई के क्षेत्रीय निदेशक का पद्भार संभाला
रांची, अगस्त 3 -- रांची, विशेष संवाददाता। भारतीय आयुध निर्माणी सेवा (आईओएफएस) के वरिष्ठ अधिकारी राजर्षि डे ने सोमवार को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के क्षेत्रीय कार्यालय नामकुम में निदेशक का पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने आधार सेवाओं को अधिक पारदर्शी, त्वरित, सुरक्षित और नागरिक केंद्रित बनाने को अपनी प्राथमिकता बताया। राजर्षि डे ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीई की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), लखनऊ से पीजीडीएम की उपाधि हासिल की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.