राजर्षि टंडन मुक्त विवि में आवेदन शुरू
भदोही, जुलाई 16 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज के अध्ययन केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय, औराई में प्रवेश प्रारंभ हो चुका है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 को स्नातक स्तर पर बीए, बीएस-सी(बायो एवं मैथ ग्रुप) तथा अन्य तथा परास्नातक स्तर पर विभिन्न विषयों में एमए/एमएस-सी, एकल विषय कोर्स, डिप्लोमा कोर्स इत्यादि पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुका है। प्रवेश को इच्छुक छात्र एवं छात्राएं आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी आवश्यक शैक्षिक अभिलेखों के साथ महाविद्यालय स्थित अध्ययन केंद्र एस-1968 पर संपर्क कर प्रवेश संबंधी जानकारी हासिल कर सकते हैं। जानकारी केंद्र समन्वयक ने दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.