चंदौली, जनवरी 21 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से संबद्ध जिले में कालेजों की स्नातक स्तर की परीक्षाएं गुरुवार से शुरू कराई जाएंगी। जिले में विश्वविद्यालय से संबद्ध मां खण्डवारी पीजी कॉलेज, चहनियां के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. आशुतोष कुमार सिंह ने बुधवार को आयोजित पत्रकारों को प्रेस वार्ता में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 22 जनवरी से विभिन्न विषयों की परीक्षाएं प्रारंभ हो रही हैं। कालेज को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राएं अपने एडमिट कार्ड में अंकित पेपर कोड एवं निर्धारित समय के अनुसार परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा में शामिल होने का निर्देश दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.