राजर्षि क्लब-सनबीम वरुणा में खिताबी भिड़ंत 11 मई को
वाराणसी, मई 10 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बनारस रेल कारखाना (बरेका) में रविवार को अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल के सेमीफाइनल मैच हुए। सोमवार को फाइनल मैच में राजर्षि क्लब और सनबीम वरुणा की टीम खिताब के लिए आमने-सामने होगी। सेमीफाइनल में दोनों टीमों ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराया। इससे पहले पूर्व अंतरराष्ट्रीय रेफरी आरके गाबा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहला सेमीफाइनल मैच राजर्षि क्लब और संत अतुलानंद (होलापुर) के बीच खेला गया। राजर्षि क्लब की लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 27-14 से एकतरफा जीत हासिल की। राजर्षि क्लब की राजनंदिनी ने सर्वाधिक 10 अंक अर्जित किए। दूसरे मैच में में सनबीम वरुणा तथा बरेका की टीम आमने-सामने थी। बेहतरीन तालमेल और आक्रामक खेल ने सनबीम वरुणा को 36-30 से जीत दिलाई। उसकी ओर से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.