वाराणसी, अप्रैल 13 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। यूपी कॉलेज में प्राचीन छात्र अधिवक्ता संघ की प्रथम परिचर्चा बैठक हुई। बैठक में संस्थापक राजर्षि के आदर्शों, उनके योगदान तथा संस्थाओं की वर्तमान स्थिति पर विमर्श किया गया। अधिवक्ताओं ने कहा कि राजर्षि ने चैरिटेबल एक्ट 1890 के तहत 1908 में एचके स्कूल ट्रस्ट की स्थापना करते हुए 1909 में उदय प्रताप कॉलेज की नींव रखी थी। उन्होंने समाज के हर वर्ग के लिए अनाथालय, दंडी सेवा श्रम, कौड़िया हॉस्पिटल, बौद्ध मंदिर एवं नागरी प्रचारिणी सभा जैसी संस्थाओं को दान देकर समाज सेवा की मिसाल कायम की। बैठक में वक्ताओं ने चिंता व्यक्त की कि कुछ संस्थाएं अपने मूल उद्देश्य और पहचान से दूर होती जा रही हैं। इसके लिए बढ़ती अराजकता, परिवारवाद, प्रभाववाद और स्वार्थपरक सोच को जिम्मेदार ठहराया गया। आनंद विजय ने कहा कि इससे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.