प्रयागराज, मई 1 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। राजरूपपुर इलाके में ट्रांसफॉर्मर फुंकने से शुक्रवार को बड़ा बिजली संकट खड़ा हो गया। गली नंबर सात में लगा 650 केवीए का ट्रांसफॉर्मर दोपहर में जल गया, जिससे सुबह साढ़े ग्यारह बजे से रात करीब 10 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। करीब 300 से 400 घरों में अंधेरा छाया रहा और लोगों को भीषण गर्मी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बिजली कटौती की शिकायत स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पिछले तीन दिनों से सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक बिजली काटी जा रही थी। चौथे दिन भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी और ट्रांसफॉर्मर जलने से संकट और गहरा गया। बिजली न रहने से क्षेत्र में पानी का भी संकट खड़ा हो गया। ट्यूबवेल बंद रहने से लोगों को पानी नहीं मिला। पार्षद अखिलेश सिंह ने बताया कि स्थिति को देखते हुए रात में दो टैंकर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.