प्रयागराज, मई 8 -- राजरूपपुर में शुक्रवार सुबह 35 वर्षीय ई-रिक्शा चालक व्यासमुनि केवट का शव फंदे से लटका मिला। मध्य प्रदेश के मऊ जिले में हनुमना थाना क्षेत्र के ढावा गांव निवासी व्यासमुनि जागृति चौराहे के समीप रहने वाले एक व्यक्ति के यहां किराए पर ई-रिक्शा चलाता था। वह उसी के मकान में दूसरे किरायेदारों के साथ रहता भी था। साले यज्ञ लाल ने बताया कि उसी मकान में व्यासमुनि के गांव की एक महिला भी अपने बेटे के साथ रहती है। उसी को सबसे पहले घटना की जानकारी हुई। बाद में मोहल्ले में ही रहने वाले व्यासमुनि के गांव के राम चरित केवट को मामले की जानकारी दी गई तो उसने घरवालों को सूचित किया। यह भी पढ़ें- टाइल कारीगर ने अंतरा सोसाइटी में फंदे से लटक कर दी जान खबर पाकर घरवाले शहर पहुंचे। व्यासमुनि दो भाइयों में छोटा था। परिवार में केवल पत्नी अनारकली है। क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.