प्रयागराज, जनवरी 8 -- राजरूपपुर के 400 से अधिक घरों में गुरुवार दोपहर से बिजली-पानी का संकट रहा। क्षेत्र में दो ट्रांसफॉर्मर एकसाथ खराब होने के चलते बड़े इलाके की बिजली गुल हो गई। बिजली सप्लाई बंद होने की वजह से क्षेत्र के दो मिनी नलकूप से जलापूर्ति बंद हो गई। क्षेत्र के पार्षद मिथिलेश सिंह ने बताया कि 400 और 250 केवीए का ट्रांसफॉर्मर एकसाथ खराब हुए। देर रात तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने से घरों के इनवर्टर जवाब दे गए। ठंड से कांपते लोग हीटर और ब्लोअर का उपयोग नहीं कर पाए। फ्रीज में रखा खानपान का सामान खराब हो गया। बिजली विभाग के इंजीनियर देर रात ट्रांसफॉर्मर को ठीक कर सप्लाई चालू करने की कोशिश कर रहे थे। पार्षद के मुताबिक, बिजली सप्लाई बहाल होके ही नलकूपों से जलापूर्ति शुरू की जाएगी। क्योंकि क्षेत्र में बिजली नहीं होने से सबसे बड़ा संकट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.