प्रयागराज, अप्रैल 2 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के राजरूपपुर मोहल्ले में बुधवार को दिनदहाड़े मकान का ताला तोड़कर नकदी समेत लाखों रुपये मूल्य के जेवरात चोरी की वारदात से सनसनी फैल गई। शातिरों ने मात्र आधे घंटे के अंदर वारदात को अंजाम दिया। सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार दो संदिग्ध दिखे हैं। धूमनगंज पुलिस मुकदमा दर्ज कर संदिग्धों की तलाश में जुटी है।राजरूपपुर निवासी विशाल श्रीवास्तव की तहरीर के मुताबिक, मोहल्ले में ही थोड़ी दूर पर उनके परिवार का एक पुराना मकान भी है। बुधवार की दोपहर करीब एक बजे विशाल श्रीवास्तव अपने बहन एकता के साथ पुराने वाले मकान में गए थे, जबकि नए वाले मकान में ताला बंद था। दोपहर करीब तीन बजे विशाल की पत्नी अंजली नए मकान पर वापस लौटीं तो मुख्यद्वार का ताला टूटा था, जबकि कमरे के अंदर आलमारी का सारा सामान बिखरा मिला।...