राजरप्पा मंदिर पुनर्विकास कार्यों की डीसी ने की समीक्षा, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर दिया जोर
रामगढ़, मई 14 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। रजरप्पा मंदिर परिसर के प्रस्तावित पुनर्विकास कार्यों को लेकर बुधवार को डीसी ऋतुराज की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में समीक्षा बैठक की। बैठक में मां छिन्नमस्तिका मंदिर से जुड़े अब तक किए गए कार्यों तथा आगामी कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा की गई। यह समीक्षा झारखंड उच्च न्यायालय के पारित आदेशों के आलोक में की गई।
बैठक में निर्देश बैठक के दौरान डीसी ने मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश देते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल फ्लोर मैट लगाने तथा पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि श्रद्धालुओं को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.