हाथरस, अप्रैल 18 -- सादाबाद।ब्रह्माकुमारीज़ शिव शक्ति भवन, सादाबाद में आज राजयोगी बीके श्याम गोपाल पचौरी की 15वीं पुण्यतिथि (अव्यक्त स्मृति दिवस) श्रद्धा एवं आध्यात्मिक गरिमा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ब्रह्माकुमारी परिवार एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रभारी राजयोगिनी बीके सीता दीदी ने की। उन्होंने अपने उद्बोधन में भैया जी के प्रेरणादायी जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन नियम, निष्ठा और समर्पण की अनुपम मिसाल था। उन्होंने बताया कि भैया जी ने ब्रह्मा बाबा एवं मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती की पालना में रहकर आध्यात्मिक जीवन को सशक्त आधार दिया और सादगी, अनुशासन एवं सेवा को अपने जीवन का मूल मंत्र बनाया।वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके भावना दीदी (सादाबाद) ने कहा कि भैया जी का जीवन आध्यात्मि...