राजमिस्त्री से मारपीट, एससी-एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज
औरैया, जून 6 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के घसारा-बघईपुर मार्ग पर एक राजमिस्त्री के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने नामजद व अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार पूर्वा चंदनमन निवासी सोनेलाल 30 मई की शाम किसी कार्य से जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में कार सवार पांच लोगों ने उन्हें रोक लिया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उनके साथ गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोप है कि मारपीट के दौरान सोनेलाल बेहोश हो गए, जिसके बाद आरोपी उन्हें सड़क किनारे छोड़कर मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे एक राहगीर की नजर घायल पर पड़ी। उसने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.