अमरोहा, मार्च 30 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपलौती कला में राजमिस्त्री की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी पत्नी के बाद उसके प्रेमी व दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आज घटनाक्रम का खुलासा होने की उम्मीद है। रविवार सुबह यूपी 112 व कोतवाली पुलिस को खबर लगी कि पिपलौती कला निवासी 28 वर्षीय महराज पुत्र मोमीन की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंच गई। महराज का शव बीच गांव स्थित घर के बरामदे में चारपाई पर पड़ा हुआ था। चारपाई के नीचे बिखरा खून सूख चुका था। शव के हाथ-पैर बंधे थे। गले के संग पेट, हाथ व टांगों पर छुरे जैसे धारदार हथियार से काटने के निशान थे। कुछ दूरी पर अलग घर में रहने वाले पिता मोमीन ने पुलिस को बताया कि रविवार सुबह करीब सात बजे वह महराज के घर पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई। हैरत की बात यह रह...