मेरठ, फरवरी 7 -- रोहटा। रोहटा थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव में राजमिस्त्री पर मजदूर ने ईंट से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायल का सीएचसी में उपचार कराया। रोहटा थाने में दी तहरीर में हसनपुर रजापुर गांव निवासी सरताज पुत्र मोसम अली ने बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करता है। उसने अपने पास काम करने के लिए रोहटा निवासी मजदूर को बीस हजार रुपये नगद दिए थे, लेकिन मजदूर काम पर नहीं आया। शुक्रवार दोपहर वह मीरपुर बैंक में जा रहा था। इसी बीच उसे मजूदर दिखाई दिया, जब उसने दिए रुपये मांगे तो आरोपी ने गाली गलौच की। विरोध करने पर आरोपी ने ईंट से हमला कर दिया। आसपास के लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में नामजद तहरीर दी। पुलिस ने घायल का सीएचसी में उपचार कराया। स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.