राजमिस्त्री ने मजदूर पर किया हमला
लखनऊ, जून 28 -- लखनऊ। मड़ियांव में मकान में लिंटर डालते वक्त मजदूर पर राजमिस्त्री ने साथियों संग हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल मजदूर को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। घायल की तहरीर पर पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास में रिपोर्ट दर्ज कर ली। सीतापुर के धर्मापुर गांव निवासी बसंत लोधी ने बताया कि छोटा भाई छोटेलाल मड़ियांव के रहीमनगर डूडौली स्थित एसके टिंबर में रहकर मजदूरी करता है। आरोप है कि 26 जून को वह डूडौली में रामविलास पाल के मकान में लिंटर डाल रहा था। आरोप है कि तभी किसी बात को लेकर राजमिस्त्री से विवाद हो गया। राजमिस्त्री पुतानी वर्मा, उसके बेटे, नक्षत्र त्रिपाठी व पांच अन्य लोगों ने भाई की हत्या का प्रयास किया। लोगों ने उसे बेहोशी की हालत में ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.