हमीरपुर, फरवरी 16 -- राठ, संवाददाता। अज्ञात कारणों के चलते 30 वर्षीय राज मिस्त्री ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर जीवन लीला समाप्त कर ली। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। बिना पुलिस को सूचना दिए उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। राठ कोतवाली क्षेत्र के कुर्रा गांव निवासी 30 वर्षीय अरविंद ने शनिवार शाम जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉ.माजिद ने चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक अविवाहित था। जो राजमिस्त्री का काम करता था। परिजन अरविंद द्वारा की गई आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं कर सके। वह अपने पीछे मां गिरजा रानी और भाई खलक को रोते हुए छोड़ गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.