कानपुर, जून 12 -- कानपुर देहात। रूरा थाना क्षेत्र के धनीरामपुर गांव में गुरुवार देर शाम नहर किनारे गए एक राजमिस्त्री फिसल कर गहरे पानी में डूब गए। पुलिस की सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों की तलाश के बाद भी उनका पता नहीं चल सका। इस पर शुक्रवार सुबह एसडीआरएफ टीम को मौके पर बुलाने के बाद बुजुर्ग की तलाश शुरू कराई गई है। धनीरामपुर गांव निवासी 58 वर्षीय बाबूराम राजमिस्त्री का काम करते हैं। गुरुवार शाम करीब सात बजे वह काम निपटाने के बाद साइकिल से घर लौट रहे थे। रास्ते में पेट्रोल पंप के पास साइकिल खड़ी कर वह नहर किनारे गए थे। यह भी पढ़ें- घाघरा नदी में नहाते समय युवक डूबा,तलाश में जुटी एसडीआरएफ तभी अचानक फिसलकर वह गहरे पानी में गिर गए। इससे वह पानी में डूबने लगे। वहां से निकल रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इधर देर रात तक उनके घर नहीं पहुंचने...