प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 14 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। बाजार से साइकिल लेकर पैदल ही घर जा रहे राजमिस्त्री की बाइक की टक्कर से मौत हो गई। घटना शनिवार रात की है। कंधई थाना क्षेत्र के आसलपुर गांव निवासी 42 वर्षीय रमेश कुमार राजमिस्त्री का काम करता था। वह शनिवार रात आसलपुर बाजार से साइकिल लेकर पैदल ही घर जा रहा था तभी पीछे से आए बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला बाइक सवार भाग निकला। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले आए लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...