बेगुसराय, मार्च 25 -- मटिहानी, संवाद सूत्र। स्थानीय केएल प्लस टू विद्यालय की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। छात्रा अनामिका कुमारी ने जहां विज्ञान विषय में पूरे बिहार में तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं इसी विद्यालय की छात्रा अनुराधा कुमारी ने कला विषय में अपने जिले में 453(90.60%) अंक लाकर टॉप-10 में जगह बनाई। अनुराधा कुमारी ने बताया कि उनके पिता राजमिस्त्री हैं और माता गृहिणी हैं। उन्होंने बिना किसी कोचिंग के केवल ऑनलाइन क्लास के माध्यम से मात्र 1500 रुपये खर्च कर अपनी मेहनत और लगन से यह सफलता हासिल की। अनुराधा ने बताया कि बचपन से ही उनका सपना एडवोकेट बनने का है और आगे भी वह इसी दिशा में बढ़ना चाहती हैं। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक फैजूर ने बताया कि अनुराधा कुमारी बेहद शांत स्वभाव की और मेहनती छात्रा है।...