कौशाम्बी, दिसम्बर 5 -- महेवाघाट क्षेत्र के शिवरा गांव निवासी 36 वर्षीय सतरोहन पुत्र बाबूलाल राजमिस्त्री थे। पत्नी कमलेश कुमार ने बताया कि तीन दिसंबर को पति अपना घर बना रहे थे। इस दौरान छत से गिरकर वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इलाज के लिए उन्हें प्रयागराज के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार की सुबह इलाज के दौरान सतरोहन की मौत हो गई। घटना से पत्नी कमलेश कुमारी व तीन बच्चों का रो-रोकर हाल-बेहाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.