अलीगढ़, मार्च 11 -- ननिहाल सहावर जाने को सुबह सड़क किनारे वाहन का कर रहे थे इंतजार अकराबाद, संवाददाता। थाना क्षेत्र के कस्बे में मंगलवार सुबह तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक राजमिस्त्री की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। गांव धौरी निवासी करीब 45 वर्षीय सत्यवीर उर्फ बबलू राजमिस्त्री का काम करते थे। परिजनों के अनुसार मंगलवार सुबह वह अपनी ननिहाल सहावर जाने के लिए जीटी रोड किनारे वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान अलीगढ़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। सत्यवीर के माता-पिता का पहले ही स्वर्गवास हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.