बांका, मार्च 18 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। भूकंपरोधी भवन निर्माण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चयनित राजमिस्त्रियों का 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार को प्रखंड सभा भवन में शुरू किया गया। यह प्रशिक्षण बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में एक संस्था द्वारा संचालित किया जा रहा है। जिसके तहत 30 राजमिस्त्रियों को भूकंपरोधी भवन निर्माण से जुड़ी सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक जानकारी दी जा रही है। इस अवसर पर संस्था की ओर से प्रशिक्षक राकेश मंडल ने प्रतिभागियों से संवाद किया, उन्हें प्रशिक्षण के महत्व से अवगत कराया तथा सफल प्रशिक्षण हेतु शुभकामनाएँ दीं। मौके पर प्रशिक्षक राकेश मंडल, केंद्र प्रबंधक राजेश कुमार एवं सुदामा प्रसाद साकेत भी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को जानकारी दी गई कि इंडक्शन किट, प्रतिभागी पु...