नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- राजमा-चावल या छोले-भटूरे सामने हों तो भला कौन मना करना चाहेगा! लेकिन कई लोगों के साथ दिक्कत ये है कि स्वाद के बाद पेट भारी और फूला-फूला लगने लगता है। गैस की वजह से पूरा मजा भी खराब हो जाता है। ऐसे में राजमा-छोले खाना छोड़ने की जरूरत नहीं है। इन्हें बनाने के तरीके में कुछ छोटे बदलाव करके पेट की परेशानी कम कर सकते हैं। राजमा और छोले को सही तरीके से भिगोना और अच्छी तरह गलाना तो जरूरी है ही, लेकिन तड़के में डाली जाने वाली एक छोटी सी चीज भी काम आ सकती है। ये तरीका आपके राजमा-छोले का स्वाद बदले बिना उन्हें खाने में थोड़ा आसान बना सकता है। तो अगली बार बनाने से पहले इस छोटी सी टिप को जरूर ट्राई करें।1. तड़के में डालें अजवाइन राजमा या छोले बनाते समय तड़के में थोड़ी सी अजवाइन डालना एक आसान तरीका है। आप करीब आधा छोटी चम्मच अज...