नई दिल्ली, सितम्बर 26 -- प्रोटीन का देसी और वेजिटेरन सोर्स अगर पूछा जाए तो लोग छोले और राजमा का ही नाम लेते हैं। और,राजमा-चावल या छोले चावल दोनों ही लोगों का पसंदीदा फूड रहता है। लेकिन कभी सोचा है कि राजमा या छोले किसमे ज्यादा मात्रा में प्रोटीन होता है। अगर नहीं तो आज हम बताएंगे आम, देसी आदमी के रोजाना के प्रोटीन सोर्स से कितना प्रोटीन उसे मिलता है। राजमा और छोले दोनों ही कीमत में साधारण होते हैं और आसानी से मिल जाते हैं। लेकिन ध्यान देने वाली बात है कि राजमा और छोले दोनों के प्रोटीन की मात्रा सूखे और पके होने के बाद अलग-अलग हो जाती है। तो चलिए जानें राजमा या छोले किसमे कितना है प्रोटीन?राजमा या छोले कौन है विनर हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि 100 ग्राम सूखे राजमा में 23-24 ग्राम के करीब प्रोटीन होता है। वहीं छोले यानि जो सफेद चने होते हैं उ...