महोबा, जुलाई 4 -- महोबा, संवाददाता। राजमार्ग में ब्लैक स्पॉट में हादसों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हो रहे हादसों के बाद भी चेतावनी बोर्ड गायब है। स्पीड लिमिट के पालन के लिए भी कोई ठोस इंतजाम नहीं हो रहे है। लंबे समय से लोग राजमार्ग में ब्लैक स्पॉट के आसपास सुरक्षा मानकों के पालन की मांग उठा रहे है। जिले से दो राजमार्ग गुजरे है। कानपुर सागर राजमार्ग की बात करें तो कबरई से श्रीनगर तक राजमार्ग में आठ ब्लैक स्पॉट है। इनमें से किड़ारी फाटक, बीजानगर रोड, बरा नाला में आए दिन हादसा होते है। बरा नाला में हर माह एक हादसा होता है। इस राजमार्ग में यह सबसे बरा दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र बन गया है। क्षेत्र में दुर्घटना के लिए प्रसिद्ध हो रहे इस स्थान पर समय-समय पर सांकेतक, चेतावनी बोर्ड लगाए जाते है बाद में यह गायब हो जाते है। यह भी पढ़ें-...