राजमार्ग में एंबुलेंस पेड़ से भिड़ी चालक की मौत
महोबा, अगस्त 31 -- महोबा, संवाददाता। राजमार्ग में एबुंलेस का संतुलन बिगड़ गया जिससे एबुलेंस चालक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। कबरई के धरौन गांव निवासी विनोद तिवारी एंबुलेंस चालक था। वह झांसी मरीज लेकर गया और वापस लौट रहा था। झांसी मिर्जापुर राजमार्ग में भरवारा गांव के पास एंबुलेंस का संतुलन बिगड़ गया। जिसके बाद घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। यह भी पढ़ें- Madhubani News: स्कार्पियो की ठोकर से सेवानिवृत्त पंस की मौत घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.