गंगापार, मार्च 16 -- मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क निर्माण के बाद नाली निर्माण अधर में छोड़ दिए जाने से राजमार्ग पर स्थित चिलबिला बाजार में नाली का पानी सड़क पर फैले होने से प्रतिदिन दुर्घटना हो रही है।प्रयागराज मिर्जापुर राजमार्ग पर स्थित मांडा क्षेत्र के चिलबिला बाजार में दो साल पहले पीडब्ल्यूडी ने राजमार्ग चौड़ा किया। राजमार्ग चौड़ा करने के दौरान पुरानी नाली को पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों ने तोड़ दिया और सड़क निर्माण के साल भार बाद भी टूटी नाली नहीं बन पाई, जिससे राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है और राजमार्ग पर फैले नाली की गंदगी के चलते अक्सर बाइक सवार दुर्घटना ग्रस्त होते रहते हैं। पैदल, साइकिल या बाइक से जा रहे राहगीरों के ऊपर सड़क पर फैले नाली का पानी उड़ाते हुए अक्सर राजमार्ग पर चलने वाले बड़े वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.