नई दिल्ली, मार्च 24 -- राजमार्ग क्षेत्र में खर्च की धीमी गति पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को चिंता व्यक्त की। साथ ही कहा कि सरकार सड़क परियोजनाओं के लिए हर साल आठ लाख करोड़ रुपये तक जुटा सकती है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री गडकरी ने कहा कि सामाजिक-आर्थिक दृष्टिकोण से राजमार्ग निर्माण का बहुत महत्व है और इस पर अधिक खर्च करने से देश की आर्थिक वृद्धि को गति मिल सकती है। उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे पर खर्च किया गया एक रुपया, अर्थव्यवस्था में तीन रुपये के बराबर की गतिविधियां पैदा करती हैं। एनएचएआई से जुड़े एक कार्यक्रम में गडकरी ने कहा कि हमारी समस्या यह है कि हम खर्च करने में असमर्थ हैं। हमारे खर्च करने की गति बहुत धीमी है। उन्होंने कहा कि सरकार राजमार्ग क्षेत्र की मजबूत परिसंपत्तियों के आधार पर बाजार से हर साल पांच लाख कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.