बागेश्वर, फरवरी 25 -- धरमघर से कोटमन्या तक प्रस्तावित राज्य राजमार्ग चौड़ीकरण को लेकर पर्वतीय पर्यावरण संरक्षण समिति, हिमदर्शन कुटीर, धारमघर ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। समिति ने संबंधित विभागों को ज्ञापन भेजकर हजारों पेड़ों के संभावित कटान पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। समिति ने ज्ञापन में कहा कि पूरा क्षेत्र जलागम क्षेत्र के अंतर्गत आता है, जहां बड़े पैमाने पर पेड़ों का कटान उचित नहीं है। हाल के वर्षों में पहाड़ों में भूस्खलन की घटनाएं बढ़ी हैं। सड़क चौड़ीकरण के नाम पर पहाड़ियों का कटान और वनों की नंगी ढलानों से प्राकृतिक संतुलन बिगड़ने का खतरा है। बुरांश, बांज, काफल सहित चौड़ी पत्ती वाले पेड़ों तथा अन्य वनस्पतियों के नष्ट होने से प्राकृतिक सौंदर्य और वन्यजीवों के आश्रय स्थल प्रभावित होंगे। संस्थापक स्व.सरला बहन के संरक्षण कार्यों का उल्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.