मथुरा, अप्रैल 17 -- राष्ट्रीय राजमार्ग के सर्विस रोड पर अवैध तरीके से खड़े होने वाले वाहनों के खिलाफ एआरटीओ प्रवर्तन, पुलिस और राजमार्ग प्राधिकरण ने संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान दो सैकड़ा से अधिक वाहनों के चालान किए गए। राजमार्ग के सहारे खड़े वाहनों से टकरा कर होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए एआरटीओ प्रवर्तन सतेन्द्र सिंह ने यातायात पुलिस व राजमार्ग प्राधिकरण की टीम के साथ मिलकर अभियान चलाया। इस दौरान उनके निशाने पर वो भारी वाहन रहे जो सर्विस रोड पर खड़े थे। इस संयुक्त अभियान के तहत दो सैकड़ा से अधिक वाहनों के चालान काटे। सर्विस रोड पर खड़े वाहन दुर्घटना की वजह तो बनते ही हैं साथ ही उनके लम्बे समय तक खड़ा रहने के कारण राजमार्ग की सफाई व्यवस्था पर भी इसका असर पड़ता है। यह भी पढ़ें- 'यमदूत' बनकर खड़े रहते सर्विस लेन पर ट्रक वाहन खड़ा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.