पीलीभीत, मई 7 -- पीलीभीत। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमे राजमार्गों पर लगे पीटीआर के साइन बोर्ड पर अधूरी और अस्पष्ट जानकारियों को सुधारे जाने की मांग की गई। व्यापारियों का कहना है कि विभिन्न राजमार्गों पर लगे साइन बोर्डों पर केवल मुस्तफाबाद गेट की दूरी और दिशा पीटीआर के नाम से है। महोफ गेट की जानकारी न होने से देशी और विदेशी पर्यटक भ्रमित होकर मुस्तफाबाद गेट की ओर चले जाते हैं। इसमें सुधार कराए जाने की मांग करने वालों में अतुल अग्रवाल, रजत अग्रवाल, प्रियांश अग्रवाल, शिवेश अग्रवाल और युवा जिलाध्यक्ष दीप अग्रवाल समेत अन्य रहे। यह भी पढ़ें- गलत जानकारी से भ्रमित हो रहे पर्यटक, शिकायत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...