रामपुर, अप्रैल 6 -- रामपुर। नाभा की राजमाता दीर्घ कौर के निधन पर पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने गहरा शोक व्यक्त किया है। वो रविवार को दिल्ली स्थित लोधी शमशान घाट में राजमाता के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए। पूर्व मंत्री नवेद मियां ने बताया कि राजमाता का निधन 73 वर्ष आयु में हुआ। राजमाता दीर्घ कौर स्वर्गीय महाराजा हनुवंत सिंह नाभा की पत्नी और भरतपुर की राजकुमारी थीं। उनके निधन से भरतपुर और नाभा के साथ साथ रामपुर के शाही परिवार में भी शोक छाया हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...