राजमाता अहिल्याबाई होल्कर को किया याद
शाहजहांपुर, जून 1 -- शाहजहांपुर। बिजलीपुरा स्थित सपा जिला कार्यालय में राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के तहत आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान ने की। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने महिलाओं को शिक्षा का अधिकार दिलाने तथा महिला सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। कार्यक्रम में रणजय सिंह यादव, रामसूरत यादव, विजय सिंह, सैयद रिजवान अहमद, ज्योत्सना कश्यप, अतिउल्ला सिद्दीकी, रामकुमार भोजवाल, संजीव वर्मा, अजफर अली खान, अवधेश कुमार पाल, नीरज मिश्रा, राजपाल भोजवाल, लल्ला सिंह यादव, संतोष कुमार पाल, जफरीन, सविता कठेरिया समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.