राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर सरधना में निकली भव्य शोभायात्रा
मेरठ, मई 31 -- रविवार को राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती सरधना में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर पाल युवा संगठन के तत्वावधान में नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसका विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया। शोभायात्रा के दौरान नगर का माहौल भक्तिमय और उत्सवमय बना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा विधिवत रूप से किया गया। इसके बाद मोहल्ला घोसियान से शोभायात्रा रवाना हुई। यात्रा कालंद चुंगी, गंज बाजार, बिनौली रोड, देवी मंदिर चौराहा और तहसील रोड सहित प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी तथा पुनः घोसियान पहुंचकर संपन्न हुई। यह भी पढ़ें- अहिल्याबाई के आदर्श राष्ट्र निर्माण की प्रेरणाशोभायात्रा की झांकियां शोभायात्रा में राजमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन और उनके योगदान पर आधारित आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। जोकि आक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.