दुमका, मई 20 -- गोपीकांदर, प्रतिनिधि। राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा ने बुधवार को गोपीकांदर थाना क्षेत्र में करोड़ों की लागत से बनने वाला तीन ग्रामीण सड़क का शिलान्यास नारियल फोड़कर एवं फीता काट कर किया गया। गांव के जग पराणिक सगेन हेंब्रम ने अगरबती जलाकर नारियल फोर कर तथा मिठाई चढ़ाकर पूरे विधि-विधान के साथ पूजा पाठ संपन्न कराया। यह सड़क ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल दुमका की ओर से प्रधानमंत्री जन मान योजना के अंतर्गत सड़क निर्माण किया जा रहा है। बंबईखोरा गांव से भद्रा दीघा होते हुए पिपरा तक 5 किलोमीटर 300 मीटर, बड़ा पत्थर पीएमजीएसवाई रोड से पहाड़िया टोला तक एक किलोमीटर 730 मीटर तथा खजूरडंगाल गांव में 500 मीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। उद्घाटन के मौके पर सांसद विजय हांसदा को ग्रामीणों ने फूल माला पहना कर स्वागत किया गया। म...