साहिबगंज, मार्च 16 -- राजमहल, प्रतिनिधि। नमामि गंगे योजना के तहत आयोजित गंगा स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के तहत सोमवार को शहर के सूर्यदेव घाट पर एक घंटा श्रमदान अपने देश के नाम कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य गंगा तट की स्वच्छता सुनिश्चित करना तथा आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरुकता बढ़ाना था। मौके पर एसडीओ सदानंद महत ने कहा कि गंगा की स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा जनसहभागिता के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी से गंगा तट को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी सिटी मैनेजर जितेश कुमार चौधरी एवं डीपीओ नमामि गंगे, साहिबगंज के अमित मिश्रा ने किया। उधर, नील कोठी कन्या मध्य विद्यालय , प्लस टू जेके उच्च विद्यालय व प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षक, विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की सदस्याओं, नपं के पदाधिकारियों...