राजमहल में भाजपा का धरना-प्रदर्शन आज
साहिबगंज, मई 17 -- राजमहल, प्रतिनिधि। सूबे की हेमंत सरकार की कथित किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा की ओर से प्रखंड परिसर राजमहल में सोमवार को धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। धरना की तैयारी को लेकर बैठक रविवार को निरीक्षण भवन में हुआ। जिसमें राजमहल नगर, तीनपहाड़ एवं राजमहल ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता राजमहल नगर अध्यक्ष दीपक चंद्रवंशी ने की। बैठक में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र मंडल और पूर्व जिला अध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी प्रशांत कुमार मंडल उर्फ उज्ज्वल मंडल ने बताया कि किसानों से धान का समर्थन मूल्य 3200 रुपये प्रति क्विंटल देने के वादे को पूरा नहीं करने, खाद व अनाज की कालाबाजारी तथा ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मुआवजा नहीं मिलने के विरोध में यह धरना दिया जाएगा। मौके पर तीनहाड़ मंडल अध्यक्ष चंदन श्रीव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.