साहिबगंज, अगस्त 31 -- राजमहल, प्रतिनिधि। शहर के निरीक्षण भवन में शनिवार को झारखंड मजदूर संघ के प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव और पुनर्गठन को लेकर बैठक जिला सहायक मंत्री मिथुन राजवंशी की अध्यक्षता में हुई। मौके पर केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव एवं केंद्रीय उपाध्यक्ष फूल कुमारी देवी उपस्थित थे। सर्व समिति से प्रखंड अध्यक्ष दुर्योधन साहा को राजमहल का प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। सभी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मौके पर जमुना राय,निखिल यादव,सहदेव ठाकुर ,राजीव सोरेन,नटवा मुर्मू ,गौतम साहा, मो हामिद ,शेख मुस्तफा ,सुष्मिता कुमारी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.