साहिबगंज, मार्च 25 -- राजमहल, प्रतिनिधि।अनुमंडल अस्पताल में बुधवार को अनुमंडल क्षेत्र के महिलाओं के लिए सीजर के माध्यम से प्रसव शुरू कर दिया गया है। महिला चिकित्सक डॉक्टर पिंकी प्रिया, डॉ किरण माला, एनेस्थेटिक डॉक्टर अलीमुद्दीन अंसारी ओटी असिस्टेंट अमृता मुर्मू आदि ने पहले दिन उधवा प्रखंड क्षेत्र के कटहलबाड़ी की सबीना बीबी का सर्जरी प्रसव कराया । अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉक्टर उदय टुडू ने कहा कि अस्पताल के लिए काफी खुशी की बात है कि यहां सर्जरी से हुआ जच्चा व बच्चा दोनों बिल्कुल स्वस्थ है। सर्जरी प्रसव आगे भी होगी। ओटी को अपग्रेड करने की दिशा में भी कार्य किया जाना है ताकि यहां मॉड्यूलर ओटी मिल सके। सिविल सर्जन डॉ रामदेव पासवान के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम बेहतर कार्य कर रही है। इसबीच राजमहल विधायक मो ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा...