साहिबगंज, दिसम्बर 5 -- राजमहल । राजमहल अधिवक्ता संघ का वर्ष 2025-27 के लिए हुए द्विवार्षिक चुनाव में मणिलाल मंडल अध्यक्ष पद के लिए चुने गये। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विनय कुमार साह को 27 मतों से पराजित किये। मणिलाल मंडल को 68 और विनय कुमार साह कुल 41 मत मिले हैं। इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद के लिए मोहम्मद जहीर शेख विजयी हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अनिल सिंह को 37 मतों से पराजित किये। मोहम्मद जहीर शेख 79 और अनिल सिंह 42 मत मिले। सचिव (प्रशासनिक) पद के लिए दो उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। निरंजन कुमार सरकार सचिव पद के लिए विजयी हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी दिलीप कुमार शाह को 6 मतों के अंतर से पराजित किये। निरंजन कुमार सरकार 61 एवं दिलीप कुमार शाह को 55 मत मिले। उधर, संयुक्त सचिव पद के लिए मोहम्मद रेजाउल शेख 23 मतों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.