साहिबगंज, मार्च 22 -- राजमहल, प्रतिनिधि। शहर के वार्ड नंबर 02 स्थित चैती दुर्गा मंदिर में सन 1965 से यानी पिछले 61 सालों से चैती दुर्गा होते आ रही है। सन 1965 में नील कोठी निवासी श्याम सुंदर साहा व प्रसिद्ध पुरोहित विश्वनाथ मजूमदार ने उक्त स्थान पर छोटे स्तर पर चैती दुर्गा पूजा शुरू किया था। कालक्रम में यहां की पूजा भव्य रूप ले लिया। श्याम सुंदर साहा ने बताया कि उनदोंनों ने मिलकर निर्णय लिया था कि मोहल्ले में दुर्गा पूजा की शुरुआत की जाए फिर दोनों में मिलकर इस पूजा का शुभारंभ किया। जैसे-जैसे समय बिता गया तभी राजा महाराजाओं की जमीन होने से मंदिर की जमीन को लेकर काफी परेशानी हुई, केस-मुकदमा आदि झेलना पड़ा। अंतत: धर्म की विजय हुई और उक्त जमीन को मंदिर के नाम पर दे दिया गया। तब से मंदिर में पंडाल बनाकर हरसाल पूजा की जाती है। लेकिन साल में कमेट...