राजभवन शिकायत के बाद खुली यूनिवर्सिटी वेबसाइट, छात्रों में राहत
बरेली, अप्रैल 9 -- बरेली, संवाददाता। एमजेपी रोहिलखंड यूनिवर्सिटी के बीए चौथे सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरने को लेकर गुरुवार को छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पिछले कई दिन से यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट न चलने के चलते बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं परीक्षा फार्म नहीं भर सके। तमाम प्रयासों के बाद भी वेबसाइट नहीं खुली। इसी बीच छात्र असद अंसारी ने एक्स के माध्यम से मामले की शिकायत राज भवन में की। तत्काल समाधान की मांग की। शिकायत के लगभग एक घंटे के बाद ही यूनिवर्सिटी प्रशासन हरकत में आया और वेबसाइट को दुरुस्त किया गया। शाम करीब चार बजकर बीस मिनट पर वेबसाइट ने फिर से काम करना शुरू कर दिया। वेबसाइट के सुचारु होने के बाद छात्रों ने राहत की सांस ली और तेजी से अपने परीक्षा फॉर्म भरने शुरू कर दिए। हैरत की बात ये रही कि परीक्षा फार्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.